{"_id":"626beaab70acb8484e731295","slug":"health-department-official-arrested-for-taking-bribe-of-35-thousand-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कहा- सीएमएचओ के लिए ली घूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कहा- सीएमएचओ के लिए ली घूस
Fri, 29 Apr 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:09 PM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के गिरफ्त में आए आरोपी ने बाड़मेर सीएमएचओ के लिए घूस लेने की बात कही। सीएमएचओ से दो घंटे की पूछताछ के बाद अफसरों ने उनकी भूमिका से इनकार किया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर स्वास्थ्य भवन में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक के जिला समन्वयक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को आरोपी अजय कल्याण को 35 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
जिला एसीबी में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि बालोतरा स्थित संजीवनी अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए आरोपी अजय कल्याण 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में सौदा 40 हजार पर तय हुआ। 5 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था। शुक्रवार को बाकी की रकम लेते हुए उसे एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों से कहा सीएमएचओ के लिए ली रिश्वत
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय ने एसीबी के अधिकारियों से कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ ) के लिए उसने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त एएसपी रामनिवास सुंडा ने अधिकारियों के साथ सीएमएचओ बाबूलाल विश्नोई से पूछताछ की। सीएमएचओ के कार्यालय में करीब दो घंटे चली पूछताछ के बाद एसएसपी ने उनकी भूमिका से इनकार किया। बाबूलाल विश्नोई ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन