फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   head constable shoot by miscreant in dholpur, Rajasthan

फरार बदमाश की रेकी करने गए हेड कॉन्स्टेबल को बनाया बंधक, फिर मार दी गोली

Mon, 30 Nov 2020 08:05 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 30 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
head constable shoot by miscreant in dholpur, Rajasthan
shoot - फोटो : amar ujala
राजस्थान के धौलपुर में फरार बदमाश की रेकी करने गए हेड कॉन्स्टेबल को अगवा करने के बाद गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद घायल हेड कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खबरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

बंदी वॉर्ड से भाग गए थे दो बदमाश

जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को बारां के जिला अस्पताल के बंदी वॉर्ड की दीवार फांदकर दो बदमाश फरार हो गए थे। उनकी तलाश लगातार की जा रही थी। इस बीच सखवारा चौकी के हेड कॉन्स्टेबल अशोक राजावत को बदमाशों के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ी विनतीपुरा में होने की जानकारी मिली। अशोक साथी कॉन्स्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने अपने साथियों संग मिलकर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कॉन्स्टेबल को मौके से भगा दिया और हेड कॉन्स्टेबल अशोक रजावत को बंधक बना लिया। पहले अशोक को लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई और बदमाश जंगलों में भाग गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती

बताया जा रहा है कि बदमाशों की फायरिंग से हेड कॉन्स्टेबल की जांघ में गोली लगी थी। वह किसी तरह सड़क पर पहुंचे तो राहगीरों ने उन्हें जसूपुरा पीएचसी में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद हेड कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े बदमाश

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed