{"_id":"686408aee97bea251c086bbc","slug":"in-hanumangarh-a-farmer-troubled-by-his-family-committed-suicide-by-consuming-poison-case-registered-against-6-people-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-3122048-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने जहरीली दवा पी, इलाज के दौरान मौत, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने जहरीली दवा पी, इलाज के दौरान मौत, छह के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 01 Jul 2025 10:16 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:16 PM IST
सार
अपने माता-पिता और बहनों की कथित पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पीलीबंगा
विस्तार
जिले के पीलीबंगा क्षेत्र की ढाणी जाखड़ांवाली में एक 36 वर्षीय युवक ने कथित पारिवारिक प्रताड़ना से दुखी होकर कीटनाशक दवा पी ली। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के माता-पिता, दो बहनों और अन्य परिजनों सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी प्रमिला ने पीलीबंगा थाना में रिपोर्ट दी कि उसके पति पवन कुमार पर घर के सदस्यों द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। प्रमिला ने बताया कि पवन के ससुर इमीचंद, सास सावित्री और ननदें मनीषा व रानी आए दिन उसके पति को ताना देते थे और कई बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: आसाराम की जेल वापसी टली, गुजरात हाईकोर्ट की तर्ज पर राजस्थान ने भी 9 जुलाई तक दी अंतरिम राहत
विज्ञापन
18 मई को आरोपितों ने पवन कुमार, उसकी पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट की। इसके बाद 19 मई को एक पंचायत में समझाइश के बाद परिवार ने 5 बीघा जमीन और दो दुकानें देने पर सहमति जताई, लेकिन 22 मई को खेत में पानी देने गए पवन कुमार के साथ फिर से झगड़ा हुआ, जिसमें उसकी पत्नी और बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देते रहे। अंततः पवन कुमार ने पत्नी से कहा कि वह अब मरना चाहता है क्योंकि वे उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं।
इस घटना के बाद 23 मई को पवन कुमार ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी तबीयत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी कैलाशचन्द्र कर रहे हैं।