{"_id":"679a06bccc1b17f5df0cd5fb","slug":"in-hanumangarh-68-police-teams-raided-314-locations-arrested-143-criminals-action-taken-under-special-operation-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2569740-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh : जिला पुलिस का विशेष धरपकड़ अभियान, 314 ठिकानों पर छापेमारी कर 143 अपराधियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh : जिला पुलिस का विशेष धरपकड़ अभियान, 314 ठिकानों पर छापेमारी कर 143 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Wed, 29 Jan 2025 06:40 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:40 PM IST
सार
जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत 294 पुलिसकर्मियों की 68 टीमें बनाकर विभिन्न अपराधों में शामिल 143 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हथियार तस्करी को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
27 जनवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और नोहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर के पर्यवेक्षण में इस अभियान में 294 पुलिसकर्मियों की 68 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों ने 314 स्थानों पर छापेमारी कर 143 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 6.28 ग्राम हेरोइन, 22 लीटर देशी शराब, 24 लीटर होच शराब और एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 62 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की और 42 स्थाई वारंटी/गिरफ्तारी वारंटी वाले अपराधियों को पकड़ा। इसके अलावा 3 जघन्य अपराधों में वांछित और 13 सामान्य मामलों के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। रावतसर थाना पुलिस ने 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त हार्डकोर अपराधी दलीप उर्फ भूडिया को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, जबकि संगरिया पुलिस ने सोनी कुमार को धारदार हथियार के साथ पकड़ा। इन मामलों में हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, सदर, संगरिया, टिब्बी और तलवाड़ा थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस का मानना है कि इस विशेष अभियान से क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगाई जा सकेगी।