फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Two Women Arrested for Honey-Trapping Man, Making Obscene Videos and Extorting ₹5 Lakh

Hanumangarh: हनी ट्रैप में फंसाकर बनाए गंदे वीडियो, ब्लैकमेल कर पांच लाख हड़पे, दो महिला मास्टर माइंड गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 10:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 10:46 PM IST
सार

हनी ट्रैप के जरिये अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। गैंग के एक सदस्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
Hanumangarh News: Two Women Arrested for Honey-Trapping Man, Making Obscene Videos and Extorting ₹5 Lakh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के संगरिया में हनी ट्रैप में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गैंग की दो मुख्य महिला आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। करीब चार महीने से फरार चल रही ये दोनों महिलाएं बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थीं। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग जगहों से धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2025 को संगरिया थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ज्योति, सोनू, सुनीता, दारा और सतवीर ने उसे अपने घर बुलाया। वहां ज्योति के साथ जबरदस्ती आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए गए और बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। डर के मारे पीड़ित ने गूगल-पे से 35 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: बानसूर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गैंगवॉर की आशंका गहराई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गैंग के एक सदस्य सतवीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने अब सुनीता देवी (40) पत्नी महावीर निवासी चक 2 टीकेडब्ल्यू (गोलूवाला) और ज्योति (26) पत्नी लादुराम मेघवाल, निवासी संगरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed