फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News Three absconding accused arrested in attempt to murder case

Hanumangarh News: हत्या के प्रयास मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार और डंडे से की थी मारपीट

Thu, 22 Feb 2024 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

हनुमानगढ़ जिले में हत्या के प्रयास मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। धारदार हथियार और डंडे से मारपीट की थी। बीते आठ महीने से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Hanumangarh News Three absconding accused arrested in attempt to murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ की टाउन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मूलतः गांव सतीपुरा निवासी हैं। इनमें से एक आरोपी वर्तमान में पंजाब के फरीदकोट क्षेत्र में रह रहा था। टाउन पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 16 जून 2023 को जगदीश (60) पुत्र लेखराम जाट निवासी वार्ड 4, गांव श्रीनगर ने मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि उसके लड़के भीम सिंह के साथ भागीरथ पुत्र लेखराम, कुलदीप पुत्र भागीरथ, परमेश्वरी देवी पत्नी भागीरथ, किरणा देवी पुत्री भागीरथ, पूजा देवी पुत्री भागीरथ और 5-7 अन्य ने डंडों सरियों और कापा से लैस होकर मारपीट की। कुलदीप के पास कापा, भागीरथ के पास कस्सिया और अन्यों के पास सरिए व डंडे थे। जब वह अपने लड़के भीम सिंह को छुड़ाने लगे तो भागीरथ ने उसके दाहिने पैर पर कस्सिए से वार कर चोटें मारी। उसने शोर मचाया तो उसका भाई काशीराम और पड़ोसी सोमा देवी आ गए। इन्होंने भागीरथ आदि को ललकारा तो वे सभी भाग गए। हमले में घायल उसे और उसके लड़के भीम सिंह को इलाज के लिए गवर्नमेंट जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में रात को भीम सिंह को नाजुक हालत में इलाज के लिए श्रीगगानगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवराण के अनुसार, पर्चा बयान के आधार पर हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वर्तमान में अनुसंधान एसआई सुशील कुमार की ओर से किया जा रहा है। पुलिस टीम ने बुधवार रात को फरार चल रहे अजय सिंह (19) पुत्र जसवीर सिंह जट सिख निवासी वार्ड 5, सतीपुरा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन हॉल स्ट्रीट नम्बर 1, नजदीक रामवन बाबा दीप सिंह नगर, कोटकपुरा फरीदकोट पंजाब, अवतार सिंह (26) पुत्र नगेन्द्र सिंह जट सिख निवासी वार्ड 5, सतीपुरा और विकास रांगेरा (21) पुत्र रामप्रताप मेघवाल निवासी वार्ड 1, सतीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई सुशील कुमार के अलावा हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम पचार, कांस्टेबल प्रहलाद और शयोक्त शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed