{"_id":"66077c37dcb9695985026f78","slug":"hanumangarh-news-police-raided-and-arrested-two-criminals-with-rewards-they-were-dodging-for-a-long-time-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार किया, लंबे समय से चकमा दे रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार किया, लंबे समय से चकमा दे रहे थे
Sat, 30 Mar 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:13 AM IST
सार
पिछले छ: सालों से अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दस-दस हजार के इनामी बदमाश थे।
विज्ञापन
नोहर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले की नोहर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दस-दस हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग के एक मामले में दस साल से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी मुकेश पुत्र बीरबलराम निवासी लाखासर तहसील नोहर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी मगर हर बार वह पुलिस को चकमा दे जाता था। लगातार छापेमारी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक मुंशी खां व हैड कांस्टेबल बजरंग सिंह ने रणनीति बनाकर दस हजार के इस इनामी स्थायी वारंटी मुकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
एक अन्य चोरी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी मुनसब अली उर्फ हीरालाल पुत्र साहनीबाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और यह लगातार छापेमारी के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन