फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh Entered house beat up daughter and son-in-lawcase registered against four people

Hanumangarh News: घर में घुसकर बेटी और जवाई से मारपीट, बाइक तोड़ी, चार लोगों के खिलाफ 11 दिन बाद मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में घर में घुसकर बेटी और जवाई के साथ लाठियों से मारपीट की गई और बाइक भी तोड़ी गई। वहीं, पुलिस चार लोगों के खिलाफ 11 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Hanumangarh Entered house beat up daughter and son-in-lawcase registered against four people
सदर थाना, हनुमानगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ के सदर थाने में घटना के 11 दिन बाद घर में घुसकर मारपीट करने और बाइक तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। परिजनों से मिलने पीहर आई विवाहिता और उसके पति के साथ पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों ने लाठियों से मारपीट कर बाइक को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सदर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज के जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बलवीर (50) पुत्र रामचंद्र भाट निवासी वार्ड 5 पक्का भादवा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 31 जनवरी को मेरा जवाई बीरबल और उसकी पुत्री ममता बच्चों सहित मेरे घर हमसे मिलने आए थे। शाम करीब चार बजे मेरे पड़ोसी कृष्णलाल पुत्र भंवरलाल, सीताराम पुत्र बद्री प्रसाद, कान्ता देवी पुत्री भंवरलाल और अनकौरी देवी पत्नी भंवरलाल हाथों में लाठियां लेकर मेरे घर में घुस गए। घर में घुसकर मेरे जवाई और मेरी पुत्री ममता के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
विज्ञापन


घर में खड़े मेरे जवाई की बाइक को लाठियां मार-मारकर तोड़ दिया। मौके पर मेरी पत्नी छिन्दो देवी, मां मनोहरी देवी, पुत्री बसकरो व सुमन और मेरे द्वारा बीच-बचाव कर चारों आरोपियों को घर से बाहर निकाल घर का दरवाजा बंद किया गया। इसके बाद चारों आरोपियों ने घर को चारों ओर घेरकर धमकियां देने लगे कि आज बाहर निकलों हम आपको जान से मार देंगे। हमने काफी देर तक इंतजार किया, मगर आरोपी वहां से गए नहीं। उसके बाद पीड़ित ने फोन करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हमें आरोपियों के चंगुल से छुडाया। पीड़ित ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उक्त घटना के संबंध में मैंने अगले ही दिन 1 फरवरी को पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ में प्रार्थना पत्र पेश किया था। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी अभी भी आजाद घुम रहे हैं और लगातार हमें धमकियां दे रहे हैं कि हमारा पुलिस कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती है। हम आपको सबक सिखाकर रहेंगे और हाथ-पैर तोड़ देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed