{"_id":"67ef6333d689df3f2905de18","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-tyre-factory-in-nohar-hanumangarh-causing-losses-worth-lakhs-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2797500-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: टायर फैक्ट्री में लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: टायर फैक्ट्री में लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
Fri, 04 Apr 2025 11:25 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:25 AM IST
सार
नोहर स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने से वहां रखी सारी मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के नोहर कस्बे में गुरुवार शाम एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री की सभी मशीनें और टायर जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के अनुसार नोहर शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर सोती मार्ग पर दादा टायर फैक्ट्री में यह आग लगी। फैक्ट्री के मालिक नवाबदीन हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही फैक्ट्री पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई और काला धुआं आसमान में फैल गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सबसे पहले नोहर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी पानी के टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद भादरा, हनुमानगढ़, रावतसर, पीलीबंगा, ऐलनाबाद और हरियाणा के सिरसा से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अमित चाचाण, प्रधान सोहन ढिल, एसडीएम पंकज गढ़वाल, नगर पालिका ईओ बसंत सैनी और थाना प्रभारी ईश्वरानंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय युवक हुसैन भाटी ने बताया कि आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहायता करने लगे। कई ग्रामीण अपने ट्रैक्टर और लोडर लेकर आए और जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच से बचे हुए टायरों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर टायरों को हटाया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। बहरहाल फैक्ट्री को हुए नुकसान का प्रशासन और फैक्ट्री मालिक द्वारा आकलन किया जा रहा है।