{"_id":"6a8ea23e61ab0db5600d1ea4","slug":"hanumangarh-operation-chakravyuh-3000-pregabalin-tablets-smuggler-arrested-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हनुमानगढ़ में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत 3,000 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हनुमानगढ़ में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत 3,000 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 01:52 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
Rajasthan News: हनुमानगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमसेन उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3,000 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध तस्कर पहचान भीमसेन उर्फ कान्हा को दबोचकर उसके पास से 3,000 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट जब्त की हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशीली दवाओं के इस अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर पकड़ा
गश्त के दौरान एएसआई कैलाशचंद्र और उनकी टीम हनुमानगढ़ के एचएमएच नहर पटड़ा क्षेत्र के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को वहां एक व्यक्ति की गतिविधियां अत्यधिक संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी गहन तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से 3,000 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट की खेप बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीमसेन उर्फ कान्हा पुत्र नेमीचंद के रूप में हुई है। आरोपी हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 4, कोहला का निवासी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बुटाटी मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, अध्यक्ष समेत 11 पर एफआईआर; 22.74 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप
विशेष अभियान के तहत गहन जांच जारी
जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाओं की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भीमसेन उर्फ कान्हा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की गहन जांच एएसआई कर्मजीत सिंह कर रहे हैं।