{"_id":"643fb23069a9bef9df01db19","slug":"hanumangarh-news-fire-broke-out-in-house-bharwana-village-household-items-burnt-to-ashes-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: भरवाना गांव के एक घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख, मजदूरी कर जीवन यापन करती है महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: भरवाना गांव के एक घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख, मजदूरी कर जीवन यापन करती है महिला
Wed, 19 Apr 2023 04:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले में भादरा तहसील के तहत आने वाले गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में भादरा तहसील के भरवाना गांव में मंगलवार रात को एक घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। भरवाना निवासी सरोज धाणक पत्नी स्वर्गीय गांधी धाणक, जो पंचायत घर के पीछे अपने मकान में पति की मौत हो जाने के कारण अकेली अपने पुत्र के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करती है। सोमवार रात को किसी समय अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई और कमरे में रखा घरेलू सामान और पैसे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक घरेलू सामान जलकर समाप्त हो चुका था। सरपंच प्रतिनिधि जय सिंह इंदलिया ने बताया कि हमारे गांव की सरोज धाणक अपने लड़के के साथ निवास करती है। लड़का मजदूरी का कार्य करने के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। रात के समय वो घर पर अकेली थी, आग लगने से उसके घर का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ने आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। वहीं, समाजसेवी बजरंग सहारण खुद महिला की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों और आमजन से मिलकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की आर्थिक मदद की अपील की है।