फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh Miscreants roaming around execute crime arrested three pistols and cartridges recovered

Hanumangarh: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 27 Apr 2023 12:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

Hanumangarh Crime: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियारों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
Hanumangarh Miscreants roaming around execute crime arrested three pistols and cartridges recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन पिस्टल और नौ कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए दो आरोपी लोडेड पिस्तौल लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार को गश्त कर रही थी।

विज्ञापन


गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम वार्ड-58 में पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ तलाशी ली तो उसके पास लोडेड देसी पिस्टल मिला। पुलिस ने पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद कर मौके से हनुमान उर्फ कालू (43) पुत्र रामप्रताप कुम्हार निवासी वार्ड 58, सुरेशिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच एएसआई दलीप सिंह को सौंपी गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल चेतनराम और बलदेव कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्रवाई में जंक्शन पुलिस थाने के हेड कांस्टबेल राजकुमार सिहाग के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मुकेश कुमार उर्फ सोनू निवासी सुरेशिया अपने घर से पिस्तौल लेकर निकला है और ट्रांसपोर्ट नगर में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बाइपास पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे खाली जगह में पहुंची तो वहां घूम रहा एक जना पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच तलाशी ली तो उसके पास देसी पिस्तौल मिला। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर मौके से मुकेश कुमार उर्फ सोनू (27) पुत्र विक्रमसिंह ओड निवासी वार्ड 59, सुरेशिया को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूप सिंह कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुरेश कुमार और बलदेव सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कार्रवाई में एएसआई शिवनारायण के नेतृत्व में गश्त कर रही जंक्शन पुलिस थाना की टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है और पिस्तौल लेकर सूरतगढ़ बाइपास रोड पर खुंजा वाटर वर्क्स टंकी के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को आते देख भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच तलाशी ली तो उसकी लोवर की जेब से लोडेड पिस्टल मिला। पिस्टल में चार कारतूस भरे हुए थे। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद कर राकेश उर्फ रिंकू उर्फ गेल (24) पुत्र नन्दराम यादव निवासी वार्ड 1, रामदेव मंदिर के पास संगरिया हाल किरायेदार नई खुंजा, जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमे की जांच एएसआई रोहताश कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल और नरेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed