{"_id":"64468d7c7bfb6da47907a6a9","slug":"hanumangarh-crime-accused-of-murder-100-year-old-woman-arrested-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh Crime: 100 साल की महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बीच-बचाव करने पर लाठी से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh Crime: 100 साल की महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बीच-बचाव करने पर लाठी से किया था हमला
Mon, 24 Apr 2023 07:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2023 07:39 PM IST
सार
राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के डबली बास मौलवी इलाके में लाठी से पीट-पीट कर बुजुर्ग महिला की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने 26 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में थाना सदर क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 डबली बास मौलवी इलाके में शनिवार शाम 100 साल की बुजुर्ग की लाठी से वार कर हत्या के मामले में फरार आरोपी बबू उर्फ सतनाम बावरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतका के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया, हत्या के संबंध में रविवार को वार्ड नंबर 24 डबली बास मौलवी निवासी मोहन लाल द्वारा पड़ोसी बबू उर्फ सतनाम बावरी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाना सदर पर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी बबू उर्फ सतनाम बावरी पुत्र जंगीर सिंह का किसी बात को लेकर खुद के भाई राजू से झगड़ा हो गया था। राजू भाग कर उनके घर में आ गया, तो बबू भी उनके घर पहुंच गया। उसकी मां परमेश्वरी देवी (100 साल) ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने लाठी से वार कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। गंभीर मां को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया, आरोपी घटना के बाद घर से फरार हो गया था।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया...
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ लखबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रकरण दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर आरोपी बबू उर्फ सतनाम सिंह बावरी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन