{"_id":"630f79d415fdf214a911db32","slug":"haldiram-heart-hospital-in-bikaner-shekhawat-attacked-cm-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इलाज के लिए दूसरे शहर जाने वाले मरीजों का खर्च उठाएंगे सीएम? शेखावत ने गहलोत पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इलाज के लिए दूसरे शहर जाने वाले मरीजों का खर्च उठाएंगे सीएम? शेखावत ने गहलोत पर कसा तंज
Wed, 31 Aug 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:40 PM IST
सार
बीकानेर के हल्दीराम हार्ट अस्पताल में छह महीने से सर्जरी नहीं हो रही है। ऐसे में जिले और आसपास के मरीजों को सर्जरी के लिए जयपुर सहित अन्य शहरों में जाना पड़ा रहा है। इसकी समस्या को लेकर शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार्ट हॉस्पिटल में बाइपास सर्जरी नहीं होना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा, शुरुआत में अस्पातल की व्यवस्थाएं संतोषजनक थी, लेकिन मरीज बढ़ने के बाद सुविधाएं नहीं बढ़ी, इससे पूरी व्यवस्था ही ठप हो गई। अब दिल के मरीजों को बीकानेर से बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शेखावत ने तंज कसा कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस की हवाई घोषणा करने वाले अशोक गहलोत जी क्या इलाज के लिए जयपुर और दूसरे शहर जाने वाले मरीजों का खर्च उठाएंगे? बता दें, बीकानेर के हल्दीराम हार्ट अस्पताल में छह महीने से सर्जरी नहीं हो रही है। ऐसे में जिले और आसपास के मरीजों को सर्जरी के लिए जयपुर सहित अन्य शहरों में जाना पड़ा रहा है। इसकी समस्या को लेकर शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा है।
विज्ञापन
इसके अलावा शेखावत ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी नई समस्या नहीं है। छात्र-पालक लंबे समय से परेशान हैं। एक ओर शिक्षक कम हैं, दूसरी ओर तबादलों का खेल जारी है। शेखावत ने कहा कहा कि बायतु के छात्रों का स्कूल में ताला लगाना गलत नहीं है, क्योंकि सरकार और विभाग को सरलता से बात समझ नहीं आती है।
विज्ञापन