{"_id":"626ce18cec1e3c60ab007505","slug":"habibi-mosque-of-bhilwara-decorated-with-indian-tricolor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद तिरंगे के रंग में रंगी, विद्युत सजावट लोगों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद तिरंगे के रंग में रंगी, विद्युत सजावट लोगों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र
Sat, 30 Apr 2022 12:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:43 PM IST
सार
रमजान के महीने में भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद को तिरंगे के रंग से सजाया गया है। यह तिरंगा कपड़े का नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक रोशनी से बनाया गया है। रात में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह की गई मस्जिद की सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा की एक मस्जिद इन दिनों कपड़ा नगरी के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसका कारण है कि मस्जिद पर इलेक्ट्रनिक तिरंगा लहलहा रहा है।
विज्ञापन
त्योहारों के मौके पर धर्म स्थलों पर कई तरह की साज-सज्जावट और रोशनी देखने को मिल जाती है। लेकिन यहां एक मस्जिद को तिरंगे के रंग से सजाया गया है। यह तिरंगा कपड़े का नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक रोशनी से बनाया गया है। रात में लोगों का बड़ा हुजूम हबीबी मस्जिद की चमक को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि रमजान का महीने चल रहा है। मुस्लिम धर्मावंलबी इस महीने में रोजे रखते हैं। इस वर्ष संभावना जताई जा रही है कि दो या तीन मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अगर एक मई को चांद देखे जाने की तस्दीक होती है तो 2 मई को ईद मनाई जाएगी। एक मई को ईद का चांद नहीं देखा गया तो यह तीन मई मंगलवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन