{"_id":"63de1a41a7fb013b2516d895","slug":"gudha-said-that-the-case-was-registered-at-the-behest-of-the-cm-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपहरण और मारपीट के आरोपी मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम को घेरा, बोले- सब उनके इशारे पर ही हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अपहरण और मारपीट के आरोपी मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम को घेरा, बोले- सब उनके इशारे पर ही हो रहा
Sat, 04 Feb 2023 02:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Feb 2023 02:12 PM IST
सार
वार्ड पंच दुर्गा सिंह की शिकायत पर मारपीट और अपहरण के केस में फंसे राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री को बनाया निशाना। बोले सीएम के इशारे पर दर्ज कराया गया केस।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा
- फोटो : social media
विस्तार
अपहरण मामले में नीमकाथाना शहर के कोतवाली थाने में केस दर्ज होने पर सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार सीएम को निशाना बनाया। गुढ़ा का आरोप है कि यह झूठा मुकदमा मुख्यमंत्री के इशारे पर ही दर्ज हुआ है। गुढ़ा ने सीएम गहलोत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्रालय उनके पास ही है। सीधा सा मतलब है सब उनके इशारे पर ही हो रहा है। प्रदेश के किसी मंत्री या विधायक के खिलाफ पुलिस थाने में सीधा केस दर्ज नहीं होता। गुढ़ा ने कहा कि अगर सीएम से पूछे बिना केस दर्ज नहीं हुआ होता तो इस मामले में मुकदमे से पहले वो एक बार मुझसे बात तो कर लेते।
विज्ञापन
मंत्री ने आरोपों को नकारा
मंत्री गुढ़ा ने कहा कि मैंने पहले ही बताया था कि मेरी पत्नी को पहले से ही आशंका थी। उसने कहा भी था मुख्यमंत्री से पंगे मत लो। अपहरण और मारपीट का ये आरोप उसी का नतीजा है। राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि जिस वार्ड पंच ने केस दर्ज करवाया है वो धोखेबाज है। उससे पीड़ित महिला विमला कंवर मेरे पास आई थी। वो अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने वाली थी। उसकी बेटियों की शादी होने वाली है और उसके पास पैसे नहीं थे। मैंने लोगों को बोलकर पैसे की व्यवस्था करवाई। वार्ड पंच ने झूठा केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी
नीमकाथाना के वार्ड नंबर 31 में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता और ककराना पंचायत के वार्ड पंच दुर्गा सिंह ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया था। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंत्री गुढ़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी गुढ़ा के सरकार में मंत्री होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी थी।
विज्ञापन