फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Groom went missing before marriage in Ajmer

Rajasthan:शादी के पहले दूल्हा लापता, परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस, 16 को होना है विवाह

Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
सार

अजमेर में शादी से दस दिन पहले एक दूल्हा लापता हो गया। परेशान परिजनों ने पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Groom went missing before marriage in Ajmer
केस दर्ज कराने थाने पहुंचे युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में शादी से पहले दूल्हा लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिला तो फिर थाने पहुंचे। अब पुलिस लापता दूल्हे की तलाश कर रही है।  जानकारी के अनुसार मामला अजमेर के पुष्कर थाने का है। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्राम चावंडिया निवासी 24 वर्षीय राजू भाटी पुत्र गोपाल भाटी बीते गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकल गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने राजू को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी तलाश में जुटी है। इसके लिए टीम भी गठित की गई है। जिसे विभिन्न  क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। बता दें कि राजू भाटी की शादी आगामी 16 मई को होना तय हुई है। परिवार के लोग कई महीने से शादी की तैयारियों में लगे थे। अचानक दूल्हे के लापता होने के कारण परिवार गम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed