{"_id":"627669a8f837dc3f9235de85","slug":"groom-commits-suicide-after-learning-of-fiances-love-affair-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंगेतर के प्रेम-प्रसंग का पता चला तो दूल्हे ने दी जान, नोट में लिखा- मेरे साथ धोखा हुआ, अगले दिन थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंगेतर के प्रेम-प्रसंग का पता चला तो दूल्हे ने दी जान, नोट में लिखा- मेरे साथ धोखा हुआ, अगले दिन थी शादी
Sat, 07 May 2022 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 06:14 PM IST
सार
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उसे होने वाली पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चल गया था। मरने से पहले युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवक ने शादी के एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। उसे उसकी होने वाली पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी लग गई थी। इसके चलते उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मम्मी-पापा और परिवार के बच्चों हमेशा खुश रहना। युवक के परिजनों ने उसकी होने वाली पत्नी और परिवार के खिलाफ अरथूना थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंजना मोटी बस्सी रोड के पास कुएं में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान कांतिलाल डामोर (24) निवासी आंजना के रूप में हुई। युवक चार मई से लापता था। अगले दिन पांच मई को परिजनों ने थाने में उसकीगुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 5 मई को ही कांतिलाल की शादी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही वह लापता हो गया था। परिजन और पुलिस दोनों उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को कुएं से उसका शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन