फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Grandmother jumped into the well with grandchildren in Sirohi

Sirohi: पोता-पोती को लेकर कुंए में कूदी दादी, मानसिक रूप से बीमार थी महिला 

Tue, 12 Apr 2022 11:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Apr 2022 11:19 AM IST
सार

सिरोही में कुंए में गिरने से दो मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ही बच्चों को लेकर कुंए में कूदी है।

विज्ञापन
Grandmother jumped into the well with grandchildren in Sirohi
पोता-पोती संग कुंए में कूदी दादी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही में पोता-पोती को लेकर दादी कुंए में कूद गई। बच्चे दादी के साथ ही सोते थे। वहीं लोगों का कहना है कि दादी मानसिक रूप से बीमार थी। 

विज्ञापन


सुबह महिला का बेटा अपने खेत से लौटा तो उसे मां और बच्चे दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद उसने तीनों को आसपास ढूंढ़ना शुरू किया। जब उसने कुंए में झांका तो उसे मां दिखाई दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने कुंए में उतरकर देखा तो बुजुर्ग महिला के साथ बच्चों के शव भी नजर आए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


गांव वालों ने रस्सी के सहारे शवों को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। फिर कुंए में मोटर लगाकर पानी बाहर निकाला गया और शवों को निकाला गया। मृतक महिला के बेटे मंगलाराम भील का कहना है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चे ममता (छह साल) और भाइया (चार साल) उसकी मां के पास सोते थे। पति-पत्नी दूसरे के फार्म हाउस में सोते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। वही बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed