Rajasthan: मां नहाने गई तो दादा ने पोतियों से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
जोधपुर में चार और आठ साल की मासूम से उनके घर पर ही अश्लील हरकत की गई। आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में रिश्ते में लगने वाले दादा ने अपनी पोतियों से अश्लील हरकत की। बच्चियों की मां की रिपोर्ट पर आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसपर मामला दबाने का दबाव बनाया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्चियों की मां ने जोधपुर कमिश्नरेट थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया है। महिला की चार और आठ साल की बेटी है। पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि उसके काका ससुर (60) का घर पर आना जाना था। मंगलवार को महिला नहाने गई थी, इसी बीच आरोपी उसके घर आया। महिला जब नहाकर लौटी तो छोटी बच्ची ने प्राइवेट में दर्द होना बताया।
बच्ची ने बताया कि दादा ने उनके साथ गलत हरकत की है। यह बात पास खड़ी बड़ी बच्ची ने सुनी तो उसने भी अपनी दादा की गंदी हरकत की पोल खोली। इसके बाद बच्चियों की मां ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसपर मामला दबाने का दबाव बनाया। जिससे परिवार की बदनामी ना हो।