Thar Mahotsav: समापन कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने की शिरकत, लोक कलाकारों की प्रस्तुति देख हुए मंत्रमुग्ध
राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय बाड़मेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने थार महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल कलराज मिश्र अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को बाड़मेर पहुंचे, यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल थार महोत्सव के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल की पत्नी भी मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत कर रहे लोक कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
राज्यपाल स्टेट प्लेन से सीधे जयपुर से उतरलाई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर लोक बंधु और जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने उनकी अगवानी की। इसके बाद महामहिम राज्यपाल रोड मार्ग से सांचल फोर्ट रिसोर्ट पहुंचे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वहीं थार महोत्सव के कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने राजस्थानवासियों को थार महोत्सव और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कलाकर धोधे खां की शहनाई वादन का लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर राज्यपाल ने कलाकारों की जमकर सराहना की।