फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Give vote for black dog, but not for BJP leader : Kejriwal

काले कुत्ते को वोट डाल देना, लेकिन बीजेपी को नहीं : केजरीवाल

Sat, 24 Dec 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
Give vote for black dog, but not for BJP leader : Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जयपुर में हुई सभा में अपनी पुरानी बातें दोहराईं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक महाघोटाला है, जिसके उनके पास सबूत हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत आरोप लगाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा आम आदमी नोटबंदी से परेशान है। न भ्रष्टाचार रुका है और न ही काला धन। उन्होंने यहां तक कह डाला कि काले कुत्ते को वोट डाल देना, लेकिन भाजपा को नहीं। जयपुर में अरविंद केजरीवाल की यह पहली जनसभा थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जम कर जुबानी तीर चलाए और सहारा और बिड़ला समूह से पैसा लेने के अपने आरोप यहां भी दोहराए। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के बिड़ला और सहारा समूह से पैसा लेने के दस्तावेजी सबूत उनके पास हैं और ऐसा ही पैसा उन्होंने विजय माल्या को भारत से भगाने में भी लिया होगा। उन्होंने कहा कि नाटक करने के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी 90 साल की मां को कतार में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के बैंकों के कर्जे माफ करने के लिए नोटबंदी कराई है

Give vote for black dog, but not for BJP leader : Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
​वे देश की जनता से त्याग करने को कहते हैं और खुद दिन में छह बार कपडे़ बदलते हैं, जहाजों में घूमते हैं। हमारी बेटियों की शादी ढाई लाख में करने को कहते हैं और उनके दोस्तों की शादियां 500 करोड़ में होती है। केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से देश का भट्टा बैठ गया है। 

केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के बैंकों के कर्जे माफ करने के लिए नोटबंदी कराई है। उन्होंने मांग की कि सरकार को काला धन समाप्त करना है तो पहले अपने उद्योगपति मित्रों को पकड़ो, जिनके नाम स्विस बैंक खातेदारों की लिस्ट में है। उन्होंने सभी दलों और नेताओं के पिछले पांच साल के बैंक खातों की जांच कराने की मांग भी की।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री की तुलना एक पूर्व शासक अहमद शाह रंगीला से कर दी और यहां तक कहा कि रंगीला ने एक घोडे़ को वित्त मंत्री बना दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी उन्होंने कहा कि वे भूकंप तो तभी आ गया था, जब वे पैदा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed