फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girls parents beats the young man who went to meet her in Boondi villagers saved and sent to hospital

Bundi: सुनसान रोड पर मिलने गए युवक को युवती के परिजनों ने पीटा; बाल भी काटे, ग्रामीणों ने बचाकर भेजा अस्पताल

Sun, 07 May 2023 04:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 May 2023 04:55 PM IST
सार

सदर थाना पुलिस ने बताया कि प्रेमी अंकुश सैनी तालेड़ा इलाके का रहने वाला है। वह एक युवती से प्यार करता है। दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहते थे। युवती ने उसे मिलने के लिए शनिवार को बूंदी कृषि मंडी रोड पर बुलाया था। इलाका थोड़ा सुनसान है। 

विज्ञापन
girls parents beats the young man who went to meet her in Boondi  villagers saved and sent to hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बूंदी शहर में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना महंगा पड़ गया। दोनों को बातचीत करता देख प्रेमिका के परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने प्रेमी युवक को जमकर पीटा। बाद में उन्होंने युवक के बाल भी काट दिए। मारपीट देख आसपास के लोग भी वहां आ गए, उन्होंने युवक को छुड़ाया। युवक घायल हो गया था, इसलिए उसे बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

मोबाइल पर बातचीत करते थे
सदर थाना पुलिस ने बताया कि प्रेमी अंकुश सैनी तालेड़ा इलाके का रहने वाला है। वह एक युवती से प्यार करता है। दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहते थे। युवती ने उसे मिलने के लिए शनिवार को बूंदी कृषि मंडी रोड पर बुलाया था। इलाका थोड़ा सुनसान है। यहां दोनों रोड के साइड में खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान युवती का पीछा करते हुए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

युवक के बाल भी काटे
युवती के पिता और भाइयों ने वहां जाकर अंकुश को पकड़ लिया। बाद में उसे सड़क के पास ही स्थित खेत में ले गए। वहां अंकुश के साथ उन्होंने जमकर मारपीट की। उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक के बाल भी काट दिए। युवक की चीखें सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने अंकुश को युवती के परिजनों से छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदी जिला अस्पताल रेफर
ग्रामीणों ने ही फोन कर पुलिस को बुलाया और अंकुश को सौंप दिया। अंकुश घायल था, जिसे तालेड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर गए, चोटें गंभीर होने के कारण उसे बूंदी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक और युवती के परिजनों के बयान लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed