फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl student murdered in Jaipur coaching center boyfriend stabs girlfriend love affair

जानलेवा प्यार: कोचिंग में प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर प्रेमी ने किया ऐसा, 12 साल पहले हुई थी छात्रा की शादी

Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
सार

जयपुर में एक प्रेमी ने कोचिंग सेंटर में चाकू से गोदकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और घर जाकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl student murdered in Jaipur coaching center boyfriend stabs girlfriend love affair
मृतका छात्रा शोभा और आरोपी सुनील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने एक कोचिंग सेंटर की छत पर छात्रा को बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन कई दिन से प्रेमिका से बात नहीं होने पर आरोपी छात्र नाराज था। इसी के चलते उसने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद छत कूदकर मौके से फरार हो गया और फिर घर पहुंचकर जहर खा लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात जयपुर के  मनोहरपुर इलाके में स्थित एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर की है। अरनिया गांव की रहने वाली 23 साल की शोभा चौधरी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी कोचिंग की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गठवाड़ी निवाली 25 साल का सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा भी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। बीते 10 दिन से शोभा कोचिंग नहीं आ रही थी। सुनील बार-बार उसे कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी उससे बात भी नहीं हो पा रही थी। सुनील के ज्यादा कॉल करने पर शोभा ने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसे डर था कि कहीं घरवालों इसका पता ना चल जाए।  शोभा के ब्लॉकर करने के बाद 21 मार्च को सुनील ने उसकी सहेली को कॉल किया, लेकिन उसने शोभा से बात कराने से मना कर दिया।  

शनिवार सुबह करीब 10 बजे शोभा अपने मामा के साथ कोचिंग पहुंची। उसने मामा से नीचे रुकने को कहा और एक फाइल लेने के लिए कोचिंग में चली गई। इसके बाद वह सीधे कोचिंग की छत पर पहुंची, जहां  सुनील पहले से मौजूद था। करीब पांच मिनट बाद शोभा के चिल्लाने की आवाज आने लगे, कोचिंग के टीचर और बच्चे छत पर पहुंचे तो शोभा खून से लतपथ हालत में पड़ी हुई थी। सुनील ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।  

गंभीर हालत में उसे मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निम्स में उसकी मौत हो गई।  

इधर, शोभा पर चाकू से हमला करने के बाद सुनील छत से कूदकर फरार हो गया। जहां से वह सीधे रायसर स्थित गठवाड़ी अपने घर पहुंचा और जहर खा लिया। जानकारी लगने पर परिजनों ने उसे भी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 


जानकारी के अनुसार मृतका शोभा एकलव्य एकेडमी से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी ) की तैयारी कर रही थी। वहीं, सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए आता था। मृतका शोभा के परिजनों ने बताया कि 12 साल पहले उसका बाल विवाह
हो गया था। लेकिन, अभी उसका गौना नहीं हुआ था। करीब छह महीने से वह सीईटी की तैयारी कर रही थी।

इधर, छात्रा की हत्या पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनील की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान लिया जाएगा। वहीं, अन्य तरीके से मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed