{"_id":"649ee49ebdda0c7f08046ead","slug":"girl-shot-dead-for-opposing-molestation-in-sawai-madhopur-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
Fri, 30 Jun 2023 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:51 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में छेड़छाड़ की नीयत से घर में घुसे युवकों 24 वर्षीय युवती के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के मुख्य आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधकर तीन घंटे तक पीटा।
विज्ञापन
पिटाई के बाद आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती पर देसी कट्टे से फायर किया। हादसे में युवती के सिर में गोली लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। मामला बीती शाम को बाटोदा थाना क्षेत्र के बरनाला कस्बे का है। घटना को लेकर देर रात तक संवेदनशील माहौल बना रहा।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में बामनवास, बाटोदा, मलारना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने फायरिंग के एक आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर मारापीटा। लगभग, तीन घंटे तक आरोपी को पेड़ से बांधे रखा गया। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद आरोपी को डिटेन कर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहीं, मृतका पूजा मीणा का शव बरनाला सीएचसी में रखा गया। जानकारी के बाद मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची। देर रात बाटोदा थाना पर प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष जिला प्रशासन को मौके पर बुलवाने के बाद ही पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतका के चाचा नाथूलाल पुत्र अर्जुन मीणा ने रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि उसकी भतीजी पूजा अपने घर पर मौजूद थी। कल आरोपी भानु प्रताप पुत्र रामविलास मीणा निवासी सुखचैनपुरा थाना लालसोट, अंकित पुत्र घनश्याम मीणा निवासी मलारना डूंगर, कुलदीप मीणा निवासी बगड़ी उनके घर आए और युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भानु प्रताप ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली सीधे पूजा के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूजा की मां उर्मिला देवी और चाचा नाथूलाल मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। आरोपी भानु प्रताप के हाथ में पिस्टल देखी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। बहरहाल बाटोदा थाना पुलिस ने भानुप्रताप, कृष्णा,अंकित और कुलदीप मीना के विरुद्ध छेड़छाड़, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की जांच प्रशिक्षु डिप्टी मनीषा मीणा कर रही है।
पूर्व में भी पीड़िता के घर आता रहता था आरोपी भानु प्रताप
सूत्रों की माने तो आरोपी भानु प्रताप पूर्व में भी पीड़ित पक्ष के घर आता रहता था। ऐसे में लेनदेन या प्रेम प्रसंग से मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन और आरोपी से पूछताछ के बाद ही प्रकरण में खुलासा हो सकेगा।