{"_id":"6476141e64991847ad04be25","slug":"girl-raped-in-churu-accused-pressurized-her-to-convert-rajasthan-news-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता नहीं मानी तो मारपीट कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता नहीं मानी तो मारपीट कर हुआ फरार
Tue, 30 May 2023 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 May 2023 08:49 PM IST
सार
चूरू में युवती के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में 22 साल की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट की और जयपुर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी यवुक ने उससे लाखों रुपये और डॉक्यूमेंट भी छीनकर ले गया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि पीड़िता तारानगर थाने पहुंची तो पुलिस ने बिना केस दर्ज करे ही उसे भगा दिया। इसके बाद वह महिला थाने पहुंची, लेकिन यहां भी उसकी नहीं सुनी गई। बाद में पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची। एसपी के निर्देश के बाद तारानगर थाने में केस दर्ज किया। मामले की जांच चूरू डीएसपी राजेंद्र बुरड़क को सौपी गई है।
विज्ञापन
22 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि 20 मई 2023 को तारानगर का रहने वाला निसार उसे शांदी का झांसा देकर अपने साथ जयपुर लेकर गया था। एक होटल में कमरा लेने के बाद आरोपी युवक ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने निसार से शादी करने की बात कही तो उसने उससे कहा कि पहले तुम्हारा धर्म बदलवाऊंगा फिर शादी करूंगा। युवती धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
युवती के मना करने पर आरोपी आरोपी निसार ने उसके साथ मारपीट की। साथ युवती के पास मौजूद करीब दो लाख रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल भी ले लिया। बाहर चलने की बात कहकर आरोपी युवती जयपुर बस स्टैंड लेकर आया और यहां छोड़कर फरार हो गया।
बस स्टैंड पर अकेली खड़ी पीड़िता रोने लगी तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की। पीड़ित युवती ने पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी तो उसने उसे तारानगर पुलिस थाने भिजवा दिया। लेकिन, पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। एसपी के निर्देश के बाद पीड़िता की शिकातय दर्ज हुई और पुलिस ने जांच शुरू की है।
चूरु डीएसपी राजेंद्र ने बताया कि डीबी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।