फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl Ran Away From Home Father Did Not Get Admission In 11th Class kota

Rajasthan: पढ़ाई के लिए घर से भागी नाबालिग, पिता ने 11वीं में नहीं कराया दाखिला, जिद करने पर पीटा

Thu, 04 Aug 2022 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 10:11 PM IST
सार

नाबालिग अपने माता-पिता से बहुत डरी हुई थी। लड़की ने उनके साथ घर जाने से भी इनकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां उसकी काउंसलिंग की गई।

विज्ञापन
Girl Ran Away From Home Father Did Not Get Admission In 11th Class kota
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घरवालों ने पढ़ाई करने से रोका तो राजस्थान के कोटा जिले में रहने वाली नाबालिग लड़की घर से भाग गई। सुबह करीब पांच बजे घर से भागकर वह थाने पहुंची। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों को उसने बताया कि इस साल उसने दसवीं कक्षा पास की है और वह आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन लड़की होने के कारण उसके घर वाले पढ़ाई से इनकार कर रहे हैं।   

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला कोटा के इटावा इलाके का है। यहां रहने वाली 14 साल की नाबालिग सोमवार एक अगस्त सुबह 5:00 बजे के करीब घर से भाग गई। इसके बाद वह इटावा थाने पहुंची। कहा कि घरवाले आगे पढ़ने नहीं दे रहे हैं, इसलिए वह घर से भागकर आई है। पुलिस ने फोन कर नाबालिग के माता-पिता को थाने बुलाया तो बच्ची डर गई। उनके आने पर वह भागकर झाड़ियों में छिप गई। इसके बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


इधर, रात करीब आठ बजे नाबालिग लड़की को कोटा लाकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां हुई काउंसलिंग में उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया। साथ ही बताया कि उसने इस दसवीं की परीक्षा पास की है। वह 11वीं में दाखिला लेना चाहती है, लेकिन लड़की होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं करवा रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की आगे पढ़ाई करके क्या करेगी। उसने आगे पढ़ने की कई बार जिद की, लेकिन घर वाले नहीं माने। इस कारण उसने घर से भागने का फैसला किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग ने काउंसलिंग में बताया कि 31 जुलाई को पढ़ाई की बात करने पर घर में विवाद हो गया था। उसने आगे पढ़ाई करने की जिद की तो परिजनों ने उसकी पिटाई भी की थी। इसके कारण उसने घर से भागने का फैसला किया और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे घर से भाग आई। नाबालिग ने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसे पढ़ाई करके प्रशासनिक अधिकारी बनना है। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने उसे बालिका गृह में भेज दिया है। बालिग होने तक वह यहां रहकर पढ़ाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed