फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl hanged herself while playing with rope hanging from the railing in Kota died in agony

Rajasthan: खेल-खेल में बच्ची ने लगाया फंदा, तड़प-तड़प कर हो गई मौत, सामान खींचने के लिए रेलिंग से लटकाई थी रस्सी

Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
सार

कोटा में एक नाबालिग बच्ची की खेल-खेल में मौत हो गई। रेलिंग से लटकी बच्ची ने अपने गले में उसका फंदा बनाकर डाल, जिससे उसे फांसी लग गई और उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Girl hanged herself while playing with rope hanging from the railing in Kota died in agony
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में एक 14 साल की बच्ची ने खेल खेल में खुदके गले में फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत हो गई। ये घटना घर के बाहर लगे एक CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद ये सच्चाई सामने आई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 साल की दीपिका शर्मा कोटा के लेबर चौराहे के पास पूनम कॉलोनी में रहती थी। उसके पिता राजेंद्र शर्मा रेलवे वेंडर हैं। दीपिका 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके बड़े भाई शादीशुदा हैं। उसकी बड़ी बहन जयपुर में पढ़ाई करती है और दीपिका क्लास 6 में पढ़ती थी। उसके मकान की पहली मंजिल पर लगी रेलिंग से दूध समेत रोजमर्रा का सामान ऊपर खीचने के लिए रस्सी बांध रखी थी। ताकि, बार-बार नीचे आना-जाना ना पड़े। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10:30 बजे दीपिका डॉग के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में अंदर थे। तभी खेल- खेल में दीपिका ने रेलिंग से बंधी रस्सी को अपने गले में डाल लिया। गले में फंदा पड़ते ही वह कस गया और दीपिका बचाने के लिए चिल्ला भी नहीं सकी। कुछ देर बाद वह रस्सी से झूलने लग गई। जिससे फंदा और टाइट होता चला गया। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10-15 मिनट बाद फंदे पर  लटक रही दीपिका पर पड़ोसी की नजर पड़ी। उसने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वे उसे फंदे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के लिखकर दिया कि वह शव का पीएम नहीं कराना चाहते। इसके बाद बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

14 साल की बेटी को इस तरह खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed