फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl commits suicide in Alwar after house owner attempt rape

Alwar: मकान मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां के राजीनामे से दुखी पीड़िता ने की आत्महत्या

Tue, 08 Mar 2022 06:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Mar 2022 06:42 PM IST
सार

अलवर में एक युवती के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती मकान में अपने मां के साथ रहती थी।

विज्ञापन
Girl commits suicide in Alwar after house owner attempt rape
अलवर में युवती ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के बहरोड़ में मकान मालिक ने किरायेदार युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में न्याय नहीं मिलने पर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां और आरोपी में राजीनामे की बात चल रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि युवती बहरोड़ की एक कंपनी में काम करती थी। वह आरोपी जितेंद्र गुर्जर के घर में किराये पर रहती थी। युवती के साथ उसकी मां भी रहती थी। चार दिन पहले उसने अपने मकान मालिक जीतेंद्र गुर्जर पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करवाया था। आरोप है कि केस दर्ज होने के चार दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांता कुमार ने बताया कि युवती ने गढ़ पुलिस थाने में दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करवाया था। जिसमें 164 के बयान होने थे। इसी बीच मृतका की मां और आरोपी जीतेंद्र गुर्जर में राजीनामे के लिए बातचीत चल ही थी लेकिन सोमवार की रात पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed