{"_id":"64a8de59021ea7b41a0e02d3","slug":"girl-commits-suicide-by-writing-2-days-late-sorry-dear-in-barmer-lover-committed-suicide-on-wedding-day-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: '2 दिन लेट हो गई...सॉरी जान', ये लिख नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी के दिन प्रेमी ने दे दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: '2 दिन लेट हो गई...सॉरी जान', ये लिख नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी के दिन प्रेमी ने दे दी थी जान
Sat, 08 Jul 2023 03:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:23 PM IST
सार
शादी के बाद प्रेमिका की विदाई के दिन बाड़मेर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके दो दिन बाद नवविवाहिता ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर लगाकर दो दिन लेट होने के लिए मृतक प्रेमी से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
युवती ने सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी ने पानी के टांके (टंकी) में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके दो दिन बाद नई नवेली दुल्हन (प्रेमिका) ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवती ने स्टेटस लगाया, जिसमें उसने लिखा- 'हमने साथ जीने मरने की कसम खाई थी, इस जालिम दुनिया में तुमने मुझे अकेला छोड़ दिया। कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं आपके पास आ रही हूं, दो दिन लेट हो गई, इसके लिए सॉरी जान'।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अनिता (22) पुत्री चुनाराम की शादी (मुकालावा) चार जुलाई को हुई थी। दुल्हन (अनीता) के ससुराल विदा होने के बाद उसके प्रेमी पुरखाराम (28) पुत्र नरींगाराम ने गांव में टांके में कूदकर जान दे दी थी। हालांकि परिजनों ने पुलिस से कहा कि टांके पर पानी भरने के दौरान युवक का पैर फिसल गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, युवक की मौत के तीन दिन बाद बाड़मेर धोरीमन्ना इलाके के विश्नोइयों की ढाणी के शोभाला जैतमाल गांव में रहने वाली अनीता ने आत्महत्या कर ली। वह शुक्रवार को पशुओं के बाड़े से दूध लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजन उसे देखने के लिए गए, लेकिन वह बाड़े में नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे ढूंढते हुए एक कुएं के पास पहुंचे तो वहां दूध का बर्तन रखा हुआ था। उन्होंने कुएं में अंदर देशा तो अनीता का शव पानी में उतरा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नवविवाहित युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। इससे पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आत्महत्या करने को लेकर स्टेटस भी लगाएं हैं। प्राथमिकी जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
स्टेटस में ये लिखा
आत्महत्या से पहले नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर प्रेमी के साथ खुद का फोटो लगाकर लिखा- 'आपने मेरे साथ ऐसा क्यूं किया। आप ने कितने वादे किए थे, खुद ही मुझे बीच राह में इस जालिम दुनिया में अकेले छोड़कर चले गए। क्यों आपने मेरे साथ धोखा किया। हमने साथ रहने-मरने की कसम खाई तो अकेले ये कदम क्यों उठाया। कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं आपके पास आ रही हूं, दो दिन लेट हो गई, इसके लिए सॉरी जान'।