{"_id":"62c43e69fa62660078241b8e","slug":"gehlots-minister-ramlal-jat-opposed-agneepath-scheme-nupur-sharma-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत के मंत्री बोले- देश को आतंकवाद की ओर ले जाएगी 'अग्निपथ', नुपुर बयान न देती तो कन्हैया जिंदा होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत के मंत्री बोले- देश को आतंकवाद की ओर ले जाएगी 'अग्निपथ', नुपुर बयान न देती तो कन्हैया जिंदा होता
Tue, 05 Jul 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:06 PM IST
सार
मंत्री ने कहा, नुपुर शर्मा बयान नहीं देती तो मौलाना नहीं आता और मौलाना नहीं आता तो कन्हैयालाल आज जिंदा होता।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री रामलाल जाट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने केंद्र की अग्निपथ योजना को देश को आतंकवाद की तरफ ले जाने वाला बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के कथित टिप्पणी की भी निंदा दी। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा बयान नहीं देतीं तो आज कन्हैयालाल जिंदा होता।
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए रामलाल जाट ने अग्निपथ योजना का विरोध किया। उन्होंने कहा, एक साल विधायक और सांसद रहने के बाद भी उन्हें पेंशन मिलती है। युवाओं को पांच, चार और तीन साल की नौकरी दे रहे हो तो कम से कम उन्हें पेंशन तो दीजिए। भाजपा आने वाले समय में ट्रेंड शुदा आतंकवाद की तरफ ले जाने के लिए देश को खड़ा रही है। कांग्रेस इस योजना का विरोध कर रही है। देश की जनता इस बात को समझेगी तब इन लोग (भाजपा) को सबक मिलेगा।
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को मंत्री ने देश को हिलाने वाला मर्डर बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब नूपुर शर्मा के कारण हुआ है। अगर, वह बयान नहीं देती तो मौलाना नहीं आता और मौलाना नहीं आता तो कन्हैयालाल आज जिंदा होता। भाजपा के मारने काटने वाले बयान दे रहे हैं, जैसे मुगलों और अंग्रेजों की तरह राज मिल गया हो। यह उनकी तरह ही काटने और पीटने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोश लोगों को मारने वालों को सरेआम फांसी पर लटकाया जा सके। अब देश में ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए।