{"_id":"6225d7980e65a127671e0587","slug":"gehlot-welcomed-congress-general-secretary-priyanka-gandhi-who-reached-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी का गहलोत ने किया स्वागत, कहा- यूपी का चुनाव परिणाम अच्छा रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी का गहलोत ने किया स्वागत, कहा- यूपी का चुनाव परिणाम अच्छा रहेगा
Mon, 07 Mar 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Mar 2022 03:30 PM IST
सार
जयुपर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी की जनता समझदार है, इस चुनाव का परिणाम अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
जयुपर पहुंची प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयुपर पहुंच गईं हैं। जयुपर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने प्रियंका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर बजट से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने मीडिया कहा कि बजट क्या है, इसकी जानकारी नहीं, इस संबंध में सीएम गहलोत से ही सवाल करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर व्यस्त थी, इस कारण मुझे बजट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता समझधार है, रिजल्ट अच्छा होगा। परिणाम सामने आने के बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा एक निजी कार्यक्रम है, लेकिन माना जा रहा है कि वे विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर आगरा रोड स्थित रिसोर्ट को तैयारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। जोधपुर और उदयपुर में भी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस दस मार्च को नतीजे आने से पहले ही सभी प्रत्याशियों को सुरक्षित करना चाहती है।