फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot welcomed Congress General Secretary Priyanka Gandhi who reached Jaipur

Rajasthan: जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी का गहलोत ने किया स्वागत, कहा- यूपी का चुनाव परिणाम अच्छा रहेगा

Mon, 07 Mar 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 03:30 PM IST
सार

जयुपर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी की जनता समझदार है, इस चुनाव का परिणाम अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
Gehlot welcomed Congress General Secretary Priyanka Gandhi who reached Jaipur
जयुपर पहुंची प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयुपर पहुंच गईं हैं। जयुपर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने प्रियंका स्वागत किया। 
विज्ञापन




एयरपोर्ट पर बजट से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने मीडिया कहा कि बजट क्या है, इसकी जानकारी नहीं, इस संबंध में सीएम गहलोत से ही सवाल करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर व्यस्त थी, इस कारण मुझे बजट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता समझधार है, रिजल्ट अच्छा होगा। परिणाम सामने आने के बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन




प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा एक निजी कार्यक्रम है, लेकिन माना जा रहा है कि वे विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर आगरा रोड स्थित रिसोर्ट को तैयारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। जोधपुर और उदयपुर में भी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस दस मार्च को नतीजे आने से पहले ही सभी प्रत्याशियों को सुरक्षित करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed