फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot says Why Modi did not object to Trump calling him father of India

गहलोत ने मोदी से पूछा सवाल, ट्रंप के 'फादर ऑफ इंडिया' कहने पर क्यों नहीं जताई आपत्ति

Wed, 02 Oct 2019 07:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमित कुमार Updated Wed, 02 Oct 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gehlot says Why Modi did not object to Trump calling him father of India
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ (भारत का पिता)  कहे जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तंज कसा है। उन्होंने मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को पूछा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के मन में महात्मा गांधी के लिए जरा भी सम्मान था, तो उन्होंने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई। 

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांधी जयंती के मौके पर मैं अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहे जाने पर आपत्ति जताना चाहता हूं। ट्रंप ने जो कहा, मोदी ने उस पर आपत्ति भी नहीं जताई, यह गलत है। अगर उनके मन में महात्मा गांधी को लेकर सम्मान था तो वह चुप क्यों रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का सिर्फ एक ही राष्ट्रपिता

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर वह सही में महात्मा गांधी का सम्मान करते तो उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी गलती सुधारने के लिए कहना चाहिए था कि भारत में सिर्फ एक ही राष्ट्रपिता हैं और उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता।

70 साल बाद याद आए बापू

मुख्यमंत्री ने भाजपा और आरएसएस पर महात्मा गांधी को लंबे समय तक सम्मान नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया। गांधी जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, '70 साल तक उन्होंने गांधी को नहीं पहचाना, लेकिन अब पीएम मोदी, आरएसस और भाजपा उनका नाम लेने लगे हैं। इसके लिए पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।' गहलोत ने आगे कहा कि गांधी का नाम लेना ही काफी नहीं है, उनके आदर्शों को अपनाना और पालन करना ज्यादा जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed