{"_id":"64f759b77a073ee1200880f5","slug":"gehlot-minister-murari-lal-meena-says-in-dholpur-sachin-pilot-can-never-sit-still-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में मंत्री मुरारी लाल मीणा बोले- सचिन पायलट जनाधार वाले नेता, वे कभी शांत नहीं बैठ सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में मंत्री मुरारी लाल मीणा बोले- सचिन पायलट जनाधार वाले नेता, वे कभी शांत नहीं बैठ सकते
Tue, 05 Sep 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:09 PM IST
सार
मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा में गुटबाजी अधिक है। वहां मुख्यमंत्री के बहुत दावेदार हैं। कांग्रेस की फूट आगामी विधानसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी। विकास के बल पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
मुरारी लाल मीणा और सचिन पायलट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कृषि उपज मंडी का शिलान्यास करने पहुंचे राजस्थान सरकार के मंत्री मुरारी लाल मीणा ने सचिन पायलट को जनाधार वाला नेता बताया है। साथ ही कहा कि पायलट लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वे कभी शांत नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस की फूट आगामी विधानसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी। विकास के बल पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पिछले 5 साल के शासनकाल में कांग्रेस आम जनता से जुड़ी रही है। विकास के काम किए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। बसेड़ी विधानसभा समेत समूचे प्रदेश में कॉलेज और स्कूलों के साथ सभी विकास के काम कराए गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में ऐतिहासिक काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी काम के बल पर जनता के बीच जाएगी और जनता समर्थन करेगी।
विज्ञापन
मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा में गुटबाजी अधिक है। वहां मुख्यमंत्री के बहुत दावेदार हैं। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर मीणा ने कहा कि घर परिवार में बातें होती रहती हैं, लेकिन चुनाव को लेकर सभी एक हैं।
विज्ञापन