फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot keeps nine departments with him and sharing work of ministers in Rajasthan

राजस्थान: मंत्रियों के काम का बंटवारा, गहलोत ने 9 विभाग अपने पास रखे, पायलट को 5 विभाग

Thu, 27 Dec 2018 07:09 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अमित मंडल Updated Thu, 27 Dec 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Gehlot keeps nine departments with him and sharing work of ministers in Rajasthan
अशोक गहलोत

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने वित्त और गृह विभाग सहित नौ विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित पांच विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत की सलाह पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने बुधवार देर रात मंत्रियों के विभागों बंटवारा कर दिया।

विज्ञापन


नई सरकार के 23 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली थी। इसके बाद दो दिन तक इनके विभागों को लेकर नयी दिल्ली में मुख्यमंत्री गहलोत, उप मुख्यमंत्री पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय पांडे, पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। बुधवार रात लगभग दो बजे विभागों की सूची जारी की गयी। 
विज्ञापन


गहलोत ने वित्त और गृह विभाग के साथ आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक व सामान्य प्रशाासन विभाग अपने पास रखे हैं। कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया है।उल्लेखनीय है कि सोमवार को गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों सहित 23 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी डी कल्ला को ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू जल, कला साहित्य, संस्कृति और पुरात्तव विभाग, शांति धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य, विधि परामर्श कार्यालय व संसदीय मामलात विभाग और मास्टर भंवर लाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इन मंत्रीयों को मिले, इन विभागों की जिम्मेदारी

कृषि, पशुपालन और मछली पालन विभाग लाल चंद कटारिया, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा प्रमोद जैन भाया को खान और गौ-पालन विभाग सौंपा गया है। विश्वेन्द्र सिंह को पर्यटन एवं देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

हरीश चौधरी को राजस्व, रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, उदयलाल आंजना को सहकारिता विभाग और इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग दिया गया है। प्रताप सिंह खाचरियावास को यातायात और सैनिक कल्याण विभाग जबकि सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग दिया गया है।राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को शिक्षा :प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा: स्वतंत्र प्रभार: पर्यटन और देवस्थान विभाग दिया गया है। वहीं, ममता भूपेश को महिला बाल विकास :स्वतंत्र प्रभार: के साथ अल्पसंख्यक मामले वक्फ जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रिय विकास :स्वतंत्र प्रभार:, उद्योग, राजकीय उपक्रम, भंवर सिंह भादी को उच्च शिक्षा :स्वतंत्र प्रभार: राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जन उपयोगिता विभाग, सुखराम विश्नोई को वन :स्वतंत्र प्रभार: पर्यावरण :स्वतंत्र प्रभार: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग दिया गया है।

अशोक आंचदना को युवा मामले—खेल विभाग, कौशल नियोजन व उद्यमिता विभाग :स्वतंत्र प्रभार: परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, टीकारा जूली को श्रम विभाग,कारखाना व बॉयलर्स निरीक्षण :स्वतंत्र विभाग: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भजन लाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा : स्वतंत्र प्रभार:, कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग, राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना-जनशक्ति, स्टेट मोटर गैराज : स्वतंत्र प्रभार:, भाषा विभाग :स्वतंत्र प्रभार:, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, आपदा प्रबंधन व सहायता विभाग, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा, संस्कृत विभाग :स्वतंत्र प्रभार:, आयुर्वेद और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के साथ सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed