फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government waived fuel surcharge of 1.40 crore domestic and agricultural electricity consumers

Rajasthan: 1.40 करोड़ घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज माफ, गहलोत सरकार वहन करेगी 2500 करोड़

Thu, 10 Aug 2023 06:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे पूरे प्रदेश से फीडबैक मिल रहा था कि फ्यूल चार्ज माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले  200 यूनिट तक माफ किया गया था। अब सभी  कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को फ्यूल चार्ज माफ करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Gehlot government waived fuel surcharge of 1.40 crore domestic and agricultural electricity consumers
चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 1.40 करोड़ घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत देते हुए चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। अब घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। पूरा सरचार्ज सरकार ने माफ कर दिया है। सरकार खुद ये चार्ज का वहन करेगी।

विज्ञापन


गहलोत सरकार फ्यूल सरचार्ज की 2500 करोड़ रुपए की राशि  वहन खुद करेगी। इसे सीएम का चुनावी मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारंभ समारोह में यह घोषणा की।  राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और किसानों को 2000 यूनिट तक बिजली प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज और अन्य शुल्क समाप्त करने की घोषणा की थी। अब इसका दायरा और बढ़ाते हुए समस्त घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज माफ 
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे पूरे प्रदेश से फीडबैक मिल रहा था कि फ्यूल चार्ज माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले  200 यूनिट तक माफ किया गया था। अब सभी  कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को फ्यूल चार्ज माफ करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को आदेश दे दिए हैं कि वो अपना सॉफ्टवेयर डाटा अपडेट कर लें, ताकि जो घोषणा की गई है उसका लाभ कृषि और आम उपभोक्ता को प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या

  • कुल बिजली उपभोक्ता 1 करोड़ 52 लाख
  • घरेलू बिजली कनेक्शन- 1 करोड़ 24 लाख
  • कृषि बिजली कनेक्शन 16 लाख
  • घरेलू और कृषि बिजली कनेक्शन की कुल संख्या- 1 करोड़ 40 लाख
  • कॉमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल कनेक्शन की संख्या- 12 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed