फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot Government announced 50 unit free electricity on 100 unit consumption by consumer

Rajasthan: जनता को गहलोत सरकार का तोहफा, इन लोगों को मिलेगी हर महीने 50 यूनिट मुफ्त बिजली

Fri, 01 Apr 2022 06:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 01 Apr 2022 06:27 PM IST
सार

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने तोहफा दिया है। वहीं सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा राशि बढ़ाकर 10 लाख कर दी है। 

विज्ञापन
Gehlot Government announced 50 unit free electricity on 100 unit consumption by consumer
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान वासियों के लिए गहलोत सरकार ने खास घोषणा की है। सरकार ने घोषणा की है कि अप्रैल से प्रति माह केवल 100 यूनिट बिजली खपत करने वालों को हर महीने 50 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। 

विज्ञापन


गहलोत सरकार ने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट तक खपत पर तीन रुपये यूनिट का योगदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं 150 से 300 यूनिट तक खपत के लिए दो रुपये प्रति यूनिट का योगदान दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि इससे 1.18 करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेगा के तहत 100 दिन के बजाय 125 दिनों का रोजगार प्रदान करने का फैसला किया है। गहलोत सरकार ने कहा कि एक अप्रैल से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी एक महीने के लिए निशुल्क होगी। वहीं एक मई से पूरी तरह इसे लागू किया जा सके, इसके लिए एक महीने के ट्रायल पीरियड के बाद सभी तकनीकी समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रमुख चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed