{"_id":"63d1fb54be04dc09b356c18d","slug":"gas-refilling-racket-was-going-on-in-domestic-house-in-ajmer-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: मकान में चल रहा था गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा, रसद विभाग ने मारा छापा, 38 सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: मकान में चल रहा था गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा, रसद विभाग ने मारा छापा, 38 सिलेंडर जब्त
Thu, 26 Jan 2023 09:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:33 AM IST
सार
नागफनी इलाके में स्थित एक आवासीय मकान में घरेलू गैस में अवैध रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। चोरी की गैस से रिफिल किए गए सिलेंडर सस्ती दरों में होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध कराकर आरोपी मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन
रसद विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर शहर के नागफनी क्षेत्र में कमर्शियल से घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करने का मामला सामने आया है। नागफनी क्षेत्र में स्थित घरेलू मकान में गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा चल रहा था। सूचना की जानकारी मिलते ही बुधवार को रसद विभाग की टीम ने छापा मारा और 38 सिलेंडर जब्त किए।
विज्ञापन
नागफनी इलाके में स्थित एक आवासीय मकान में लंबे समय से घरेलू गैस में अवैध रिफिलिंग का कारोबार चल रहा था। मामले की सूचना रसद विभाग की टीम को लगी तो कार्रवाई का अंजाम दिया गया। डीएसओ विनय कुमार ने बताया कि दीपक पुत्र भंवर लाल माली महादेव कॉलोनी बड़ी नागफनी अजमेर के आवासीय मकान में घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग की सूचना पर दीपक की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। यहां से 19 किलो के 28 सिलेंडर, 14.2 किलो के चारे सिलेंडर और पांच किलो के छह सिलेंडर सहित कुल 38 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक रिफलिंग मोटर, एक बांसुरी एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक हेंड वेट मशीन तथा 25 सीलें मिलीं। सारा सामान विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध कराते थे सिलेंडर
विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम की बाजार में कीमत 1765 रुपये है। गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार में कमर्शियल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर खाली घरेलू गैस सिलेंडर में रिफिल की जाती थी। आरोपी गैस चोरी की इस गैस का फायदा सस्ती दरों में होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध करवाते थे। जांच दल में डीएसओ विनय कुमार शर्मा के साथ ईओ अब्दुल सादिक, इआई योगेश मिश्रा, इआई अंकुश अग्रवाल, इआई दुर्गावती व इआई उर्मिला सेहर शामिल थे।
विज्ञापन