फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gas refilling racket was going on in domestic house in Ajmer

Ajmer: मकान में चल रहा था गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा, रसद विभाग ने मारा छापा, 38 सिलेंडर जब्त

Thu, 26 Jan 2023 09:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Jan 2023 09:33 AM IST
सार

नागफनी इलाके में स्थित एक आवासीय मकान में घरेलू गैस में अवैध रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। चोरी की गैस से रिफिल किए गए सिलेंडर सस्ती दरों में होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध कराकर आरोपी मुनाफा कमा रहे थे।

विज्ञापन
Gas refilling racket was going on in domestic house in Ajmer
रसद विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर शहर के नागफनी क्षेत्र में कमर्शियल से घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करने का मामला सामने आया है। नागफनी क्षेत्र में स्थित घरेलू मकान में गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा चल रहा था। सूचना की जानकारी मिलते ही बुधवार को रसद विभाग की टीम ने छापा मारा और 38 सिलेंडर जब्त किए।

विज्ञापन

 
नागफनी इलाके में स्थित एक आवासीय मकान में लंबे समय से घरेलू गैस में अवैध रिफिलिंग का कारोबार चल रहा था। मामले की सूचना रसद विभाग की टीम को लगी तो कार्रवाई का अंजाम दिया गया। डीएसओ विनय कुमार ने बताया कि दीपक पुत्र भंवर लाल माली महादेव कॉलोनी बड़ी नागफनी अजमेर के आवासीय मकान में घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग की सूचना पर दीपक की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। यहां से 19 किलो के 28 सिलेंडर, 14.2 किलो के चारे सिलेंडर और पांच किलो के छह सिलेंडर सहित कुल 38 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक रिफलिंग मोटर, एक बांसुरी एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक हेंड वेट मशीन तथा 25 सीलें मिलीं। सारा सामान विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध कराते थे सिलेंडर
विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम की बाजार में कीमत 1765 रुपये है। गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार में कमर्शियल गैस सिलेंडर से गैस निकालकर खाली घरेलू गैस सिलेंडर में रिफिल की जाती थी। आरोपी गैस चोरी की इस गैस का फायदा सस्ती दरों में होटल, रेस्टोरेंट वालों को उपलब्ध करवाते थे। जांच दल  में डीएसओ विनय कुमार शर्मा  के साथ ईओ अब्दुल सादिक, इआई योगेश मिश्रा, इआई अंकुश अग्रवाल, इआई दुर्गावती व इआई उर्मिला सेहर शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed