फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangrape in Pali rape of a married woman on the pretext of getting work

Gangrape in Pali: काम दिलाने के बहाने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Fri, 29 Apr 2022 06:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 29 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

पाली में एक विवाहिता से चार लोगों ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी के वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Gangrape in Pali rape of a married woman on the pretext of getting work
पाली में गैंगरेप - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली में काम दिलाने के बहाने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मजदूरी करती है। पीड़िता को जबरदस्ती बीयर पिलाकर आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह मजदूरी करती है। एक दिन वरना गांव निवासी सलीम पुत्र फकीर खान ने उसे सोजत चलकर काम करने को कहा। उसने मोबाइल नंबर लेकर कहा कि वह उसे कॉल कर काम के लिए बुलाएगा। आठ महीने पहले आरोपी ने विवाहिता को कॉल कर बताया कि मकान निर्माण का काम शुरू हो गया है। वो काम करने आ जाए। 

विज्ञापन


विवाहिता सोजत बस स्टैंड पर पहुंची, जहां से सलीम और उसका दोस्त महिला को कार में बिठाकर एक होटल ले गए। पीड़िता ने बताया कि अफीम खिलाकर दोनों आरोपियों ने बीयर भी पिला दी। नशे में उसके साथ सलीम, उसका दोस्त और होटल में काम करने वाले दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने अश्लील फोटो और वीडयो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी अब फिर से उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सोजत बुला रहा था। जिसके बाद उसने थाने में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed