{"_id":"63cd39aec6d6ac4eb101a3ec","slug":"ganganagar-unique-story-three-people-got-employment-on-marriage-in-rajasthan-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी से तीन लोगों को मिला रोजगार, दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लेने से पहले की शुरुआत, अब खूब हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी से तीन लोगों को मिला रोजगार, दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लेने से पहले की शुरुआत, अब खूब हो रही चर्चा
Sun, 22 Jan 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:36 PM IST
सार
श्रीगंगानगर में रहने वाले नारायण दास ने हाल ही में अपनी बेटी विनीता की शादी की थी। अपनी बेटी की शादी पर उन्होंने कचरा बीनने वाले तीन लोगों का रोजगार शुरू कराया। जिसे लेकर अब खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
तीन लोगों को मिला रोजगार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे या बेटी की शादी में परिवार वाले लाखों रुपये खर्च करते हैं। कई अमीर परिवारों की शादियों का खर्च करोड़ों में रहता है। लेकिन, कई लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी एक नई पहल के साथ करते हैं जो लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुई एक ऐसी ही शादी की चर्चा हो रही है। इस शादी में तीन लोगों या पूरे परिवार को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
इस तरह की अनोखी शादी श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में हुई है। गोल्ड फाइनेंस का काम करने वाले नारायण दास वार्ड 27 में रहते हैं। हाल ही उनकी बेटी विनीता की शादी थी। अपनी बेटी की शादी पर उन्होंने उन्होंने तीन लोगों का रोजगार शुरू कराया। जिसे लेकर अब खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जिन तीन लोगों ओमप्रकाश, बलजिंदर और गुरजिंदर को रोजगार शुरू करवाया है वे इससे पहले कचरा बीनने सहित अन्य ऐसे ही काम करते थे। नारायण दास की बेटी विनीता अपने होने वाले पति दीपक के साथ सात फेरे लेती उससे पहले उन्होंने इन तीनों लड़कों का रोजगार शुर कराया। नव दंपति ने तीनों लड़कों के चाय नाश्ते के ठेले की शुरुआत।
विज्ञापन
इस मौके पर नारायण दास ने कहा कि तीनों लड़के कचरा बीन कर अपना जीवन गुजार रहे थे। रोजगार मिलने से उनके और उनके परिवार की आर्थिक हालत में सुधार होगा। नारायण दास की इस सोच और नई पहल की जमकर सराहना हो रही है। श्रीगंगानगर की ही नहीं पूरे प्रदेश में ये सबसे पहली शादी है जिसमें रोजगार देने की पहल की गई हो।