फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang war in Rajasthan firing on History sheeter in Sawaimadhopur

Crime News: राजस्थान में एक बार फिर गैंगवार, सवाईमाधोपुर में हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 08 Jan 2023 12:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में शनिवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर विजय मीणा को बदमाशों ने गोली मार दी। एक साल पहले भी उसपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस हमलावरों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Gang war in Rajasthan firing on History sheeter in Sawaimadhopur
हिस्ट्रीशीटर विजय मीणा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बार फिर गैंगवार की वारदात हुई है। इलाके के हिस्ट्रीशीटर विजय मीणा को देर रात रणथंभौर रोड पर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि रणथंभौर रोड पर शनिवार रात विजय मीणा किसी काम से आया था। इस दौरान रात करीब 10 से 10:15 बजे के बीच कल्लू शूटर, फिरोज और मगरूफ गद्दी ग्रुप गद्दी भी वहां पहुंच गए। इन तीनों से विजय की पुरानी रंजिश चल रही थी। कहासुनी के बाद इन आरोपियों ने विजय मीणा पर दो फायर कर दिए। जिनमें से एक फायर मिस हो गया, जबकि दूसरा विजय मीणा के दाहिने पैर पर लगा। 

विज्ञापन

सवाई माधोपुर से गंभीर हालत में जयपुर रेफर

गोली लगने से विजय मीणा मौके पर ही गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तो कोतवाली थाना पुलिस थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह खुद पुलिस जाप्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायल विजय मीणा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने काफी खून बह जाने और विजय की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भी हिस्ट्रीशीटर विजय मीणा पर हुई थी फायरिंग
एक साल पहले भी सद्दाम बिहारी गैंग ने विजय मीणा पर फायरिंग की थी। इसके बाद कार में आग लगाने की घटना हुई थी। सवाईमाधोपुर पुलिस ने इस वारदात के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो देर रात से ही हमलावरों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।


हिस्ट्रीशीटर पर 15 केस दर्ज
कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले दूसरे गैंग के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस टीमें तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि विजय मीणा इलाके का हिस्ट्रीशीटर और उसके खिलाफ 15 मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं।

विजय मीणा सवाईमाधोपुर के कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह विज्ञान नगर का रहने वाला है। पुलिस उसे पहले कई बार गिरफ्तार भी कर चुकी है।  विजय के खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट, मारपीट और हत्या का प्रयास जैसे 15-16 केस दर्ज हैं। 23 फरवरी 2022 को विजय के खिलाफ मानटाउन थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। मानटाउन और कोतवाली थानों में दर्ज मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। विजय मीणा को SDM कोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को छह महीने के लिए शांति बनाए रखने के लिए पाबंद भी किया था लेकिन उसके बाद भी वह लगातार शांति भंग करने की वारदात को अंजाम दे रहा था। विजय की कई गुटों से रंजिश भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed