फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang stealing copper from transformers busted in Salumbar; two arrested and a minor taken into custody

राजस्थान: सलूंबर में ट्रांसफॉर्मर से तांबा चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार और नाबालिग संरक्षण में

Sat, 10 Oct 2026 02:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

सलूंबर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 24 किलो 820 ग्राम तांबा और ट्रांसफॉर्मर का बॉडी कवर बरामद किया।

विज्ञापन
Gang stealing copper from transformers busted in Salumbar; two arrested and a minor taken into custody
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलूंबर जिले में ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 24 किलो 820 ग्राम तांबा और ट्रांसफॉर्मर का बॉडी कवर बरामद किया है। आरोपियों ने सेमारी, सराड़ा और झल्लारा थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।

विज्ञापन

विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर कार्रवाई
अजमेर विद्युत वितरण निगम के जीएसएस सेमारी में तैनात कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार जैन ने 7 अक्टूबर को सेमारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की रात अज्ञात बदमाशों ने दर्जनपुरा गांव और सेमारी पंचायत समिति मार्ग पर लगे 16 केवीए क्षमता के सिंगल फेज ट्रांसफॉर्मरों को बिजली के खंभों से नीचे गिराकर तोड़ दिया था। इसके बाद बदमाश ट्रांसफॉर्मरों के भीतर से तांबा निकालकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: आज 6 जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रात में बढ़ेगी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर और आसूचना तंत्र की मदद से मिली सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक विश्नाराम बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और सराड़ा पुलिस उप अधीक्षक कृष्णगोपाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सेमारी थानाधिकारी हरिशंकर कटारा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिरों और आसूचना तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेजुवा निवासी 32 वर्षीय प्रकाश मीणा और सराड़ा थाना क्षेत्र के डिंगरी निवासी 19 वर्षीय लोकेश मीणा को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया।

तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कबूलीं
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तीन थाना क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबा चोरी करने की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। सेमारी थाना क्षेत्र में पंचायत समिति मार्ग और दर्जनपुरा में ट्रांसफॉर्मर तोड़ने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।

इसके अलावा सराड़ा थाना क्षेत्र के सुरखण्ड का खेड़ा, हर्षन तालाब और नावड़ा में ट्रांसफॉर्मर गिराकर तांबा चुराने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों ने झल्लारा थाना क्षेत्र के मानपुरा सालैया में हुई चोरी की वारदात में शामिल होना भी कबूला है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed