फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat says no confidence in the new guarantees of Congress

Rajasthan Election 2023: शेखावत का कांग्रेस पर हमला, कहा- पुरानी गारंटियां ही पूरी नहीं हुई, नई का क्या भरोसा

Tue, 14 Nov 2023 08:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: शेखावत कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी ने जांच शुरू की तब पेपर लीक के सरगना को गिरफ्तार किया गया। अब जांच की आंच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat says no confidence in the new guarantees of Congress
शेखावत ने सभा को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पुरानी गारंटियों को ही पूरा नहीं कर सकी है। इनकी नई गारंटियों का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए, मतदाताओं को अपने वोट की ताकत से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन


शेखावत सोमवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल के समर्थन में डोली और बासनी सिलावटा का बास गांवों में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार में मोदीजी की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया था। केंद्र सरकार की योजनाओं को बिना किसी धार्मिक भेदभाव के अमल में लाया गया। कांग्रेस का राज आया, तब हमें समझ में आया कि पहले वाला राज काफी अच्छा था। लेकिन, इस सरकार ने न कर्जा माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया। युवाओं को नौकरी नहीं दी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। पेपर लीक किया। आरोपियों को बचाने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


शेखावत कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी ने जांच शुरू की तब पेपर लीक के सरगना को गिरफ्तार किया गया। अब जांच की आंच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक पहुंच गई है। महिला अत्याचार के कारण प्रदेश का नाम बदनाम हुआ। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बलात्कार की राजधानी बनाने का काम किया। जब इस बारे में सरकार से पूछा गया तो इस सरकार के सबसे बड़े मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में जवाब दिया कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। इसलिए यहां बलात्कार ज्यादा होते हैं। राजस्थान के मुंह पर कालिख पोतने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जब भाजपा सरकार प्रदेश में थी, वह केंद्र की हर योजना में प्रथम था, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही पिछड़ गया। अब जब प्रदेश को घर घर पानी पिलाने का काम आया। राजस्थान इसमें भी पिछड़ गया। जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने नई गारंटियां दी हैं, लेकिन उसकी पुरानी गारंटियां ही पूरी नहीं हुई तो अब नई गारंटियों का क्या भरोसा? वास्तव में यह सरकार अपना भरोसा खो चुकी है। इसलिए जनता को इन गारंटियों का भरोसा नहीं है। अब वोट की चोट से इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed