फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर बोला हमला, बोला- ऐसा अकर्मण्य मुख्यमंत्री ना देखा, ना देखा जाएगा

Mon, 26 Dec 2022 09:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 09:07 PM IST
सार

सोमवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि पेपर लीक के लगातार मामलों में सरकारी अमला ही शामिल दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को युवाओं से माफी मांगते हुए कहना चाहिए, मेरी वजह से आपको नौकरी नहीं मिल रही, इसका मैं दोषी हूं।
 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत जैसा अकर्मण्य मुख्यमंत्री न देखा गया है, न देखा जाएगा। जो एक परीक्षा की गारंटी तक नहीं दे सकता।

विज्ञापन


सोमवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि पेपर लीक के लगातार मामलों में सरकारी अमला ही शामिल दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को युवाओं से माफी मांगते हुए कहना चाहिए, मेरी वजह से आपको नौकरी नहीं मिल रही, इसका मैं दोषी हूं।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री शेखावत लिखा कि बस में पर्चे की नकल, सरकार असफल, खुलासों से लगता है कि नकल माफिया का खेल पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चलता था। संभव है जालोर से ही हर दिन अलग-अलग बसों में ऐसे ही पेपर बांटे जाते रहे हों? उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ लगातार हो रहा ये छल बंद होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed