फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Free ration packets of Annapurna were not found in Dholpur, people brutally beat the ration dealer employee

Rajasthan: धौलपुर में अन्नपूर्णा के फ्री राशन पैकेट नहीं मिले, लोगों ने राशन डीलर कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

Mon, 21 Aug 2023 02:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Aug 2023 02:56 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर में अन्नपूर्णा योजना के तहत फ्री राशन के पैकेट न मिलने पर लोगों ने राशन डीलर के कर्मचारी को बेरहमी से पीट दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 

विज्ञापन
Free ration packets of Annapurna were not found in Dholpur, people brutally beat the ration dealer employee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में रविवार शाम अन्नपूर्णा फ्री राशन के पैकेट नहीं मिलने से नाराज लोगों ने राशन डीलर के कर्मचारी से मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए कर्मचारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल कर्मचारी पप्पू खान (55 साल) पुत्र हामिद खान ने बताया कि वह मनियां थाना क्षेत्र के विरौंदा गांव में राशन डीलर पंकज की राशन की दुकान पर काम करता है। घायल ने बताया कि इन दोनों मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत राशन किट बांटी जा रही है। घायल कर्मचारी ने बताया कि रविवार को दुकान पर राशन की किट बांटी जा रही थी। दिनभर राशन किट बांटने के बावजूद भी भीड़ कम नहीं हुई। शाम सात बजे राशन लेने पहुंचे लोगों से सोमवार सुबह आने को कहा और दुकान का शटर नीचे गिरा दिया। दुकान का शटर गिराने के बाद भी भीड़ राशन की दुकान के बाहर खड़ी रही। घायल ने बताया कि शाम तक राशन न मिलने से नाराज होकर गांव के दो युवक हरिओम और विष्णु दुकान में घुस आए। दोनों आरोपियों ने लोहे के कड़े से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राशन डीलर के कर्मचारी की पिटाई करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed