फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   free bus service for ladies in Rajasthan on Rakshabandhan 2022

Rajasthan: रक्षाबंधन पर बहनों को गहलोत सरकार का तोहफा, रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

Sat, 30 Jul 2022 08:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:17 AM IST
सार

रक्षाबंधन 2022 पर महिलाओं को भीड़ के कारण परेशानी न हो, इसके लिए राजस्थान रोडवेज विशेष व्यवस्थाएं करेगा। महिलाओं को बसों में बिठाने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए जाएंगे। इससे पहले महिला दिवस पर भी फ्री बस सेवा दी गई थी।

विज्ञापन
free bus service for ladies in Rajasthan on Rakshabandhan 2022
रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व को लेकर राजस्थान सरकार ने  बहनों को तोहफा दिया है। महिलाएं रक्षाबंधन के दिन राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं और महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान सरकार ने इससे पहले महिला दिवस पर भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया था। तब भी पूरे प्रदेशभर में हजारों महिलाओं और युवतियों ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की थी। अब जल्द ही जेसीटीएसएल बसों में भी रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा बालिकाओं और महिलाओं को दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं करेगा। जिससे महिलाओं को लाइन में खड़े रहकर परेशान नहीं होना पड़े। इसके साथ ही रोडवेज बसों में बैठाने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed