{"_id":"63d7388aeba8dc75b3750afb","slug":"fraud-with-two-people-in-the-name-of-getting-government-job-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.84 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.84 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा
Mon, 30 Jan 2023 08:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:56 AM IST
सार
भरतपुर में विकास अधिकारी के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर थाना खोह निवासी दो युवकों से 11.84 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना पुलिस में मूल रूप से करणपुर श्रीगंगानगर के रहने वाले एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठगी के मामले में पकड़ में आया आरोपी कुलदीप जयपुर में मंगल विहार स्वेज फार्म सोडाला इलाके में रह रहा था। यह इलाका महेश नगर थाना क्षेत्र में आता है। भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर 2022 को पाडला थाना खोह निवासी रुकसान मेंव और उसके साथी सरफुद्दीन को विकास अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी कुलदीप ने 11 लाख 84 हजार रुपये हड़प लिए थे। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
आरोपी से ठगी की और भी वारदात के संबंध में पूछताछ
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह कविया, सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन और थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन और सूचनाएं इकट्ठा कर रविवार को आरोपी कुलदीप को महेश नगर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस की टीम गहराई से पूछताछ कर रही है। आरोपी से ठगी की और भी वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।