फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fraud of 12 lakhs on the pretext of liking social media posts in Bikaner

Bikaner: सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करने का झांसा देकर ठगी, महिला का आरोप-12 लाख की धोखाधड़ी हुई

Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि जयपुर के रहने वाले तीन युवकों को उसे करीब बारह लाख रुपये का भुगतान करना है जो वे नहीं कर रहे हैं। कई बाद रुपये मांगे, लेकिन आरोपी भुगतान करने से मना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fraud of 12 lakhs on the pretext of liking social media posts in Bikaner
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लुभावने पोस्ट्स को लाइक करने के बिजनेस के झांसे में फंसने वालों की संख्या दिनों दिन लगातार बढ़ती जा रही है। बीकानेर में पिछले एक महीने में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने 12 लाख रुपये की ठगी होने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी के छह नंबर सेक्टर में रहने वाली खुशबू मोदी ने जेएनवीसी थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है। महिला ने  जयपुर के रहने वाले हर्ष कुमावत, राहुल कुमावत और मनोज बुडानिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक मई को खुशबू के पास सोशल मीडिया पर एक मैसेज आया था, जिसमें उसे कहा गया कि कुछ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सोशल मीडिया अकाउंट को लाइक करना है। प्रत्येक लाइक के 50 रुपये दिए जाएंगे। पीड़िता खुशबू कई दिनों से ये काम कर रही थी, लेकिन अचानक उसके काम में कमी बताते हुए भुगतान करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों हर्ष, राहुल और मनोज ने उसके काम की पैमेंट नहीं किया।  इसके अलावा आरोपियों ने उससे टैक्स, क्रेडिट लिमिट, प्रीमियम रेटिंग सहित अन्य काम के बदले रुपये भी ले लिए।


महिला का आरोप है कि तीनों आरोपियों को उसे करीब बारह लाख रुपये का भुगतान करना है जो वे नहीं कर रहे हैं। कई बाद रुपये मांगे, लेकिन आरोपी भुगतान करने से मना कर रहे हैं। जेएनवीसी पुलिस ने साइबर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed